जोधपुर में होगी विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की अखिल भारतीय बैठक

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर में होगी विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की अखिल भारतीय बैठक


जोधपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की पूर्व छात्र परिषद की आगामी अखिल भारतीय बैठक को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की दिशा में आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी लाल सागर में आयोजन समिति की एक बैठक संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि आगामी 9 एवं 10 जनवरी को जोधपुर में पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है, इसी को लेकर आयोजित बैठक में आयोजन की सफलता और सुव्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक के प्रमुख विषयों में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं, विभिन्न व्यवस्था प्रमुखों एवं उनकी टीमों के गठन, दायित्वों के सटीक आवंटन तथा आपसी समन्वय की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

क का मार्गदर्शन करते हुए विद्या भारती जोधपुर प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल गहलोत, जोधपुर प्रांत के पूर्व छात्र परिषद संयोजक डॉ. शंकर सिंह पोटलिया, जोधपुर महानगर के पूर्व छात्र परिषद संयोजक नमन मोहता तथा प्रबंध समिति आदर्श विद्यामंदिर जोधपुर महानगर के सचिव मिश्रीलाल प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story