विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे सुभाषचंद्र जोशी का निधन

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे सुभाषचंद्र जोशी का निधन


बीकानेर, 13 अगस्त (हि.स.)। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कमांडेंट सुभाषचंद्र जोशी का आज प्रातः निधन हो गया। जोशी भारतीय सीमा सुरक्षा बल के ऐसे पहले सिपाही रहे जिनके जीवनकाल में ही उनके नाम से अगरतला में सीमा चौकी बनाई गई थी। अपने सैन्य सेवाकाल में अनेकों मैडल और सम्मान को प्राप्त करने वाले दबंग सैन्य अधिकारी सुभाषचंद्र जोशी 1977 से 1998 तक ईस्टर्न कमांड में रहे जहां उन्होंने कई बोड़ो उग्रवादियों का भी सफाया किया।

जोशी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर भी रहे तथा अपनी प्रखर हिंदूवादी सोच के चलते डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया, डॉक्टर मोहनभागवत, अशोक सिंघल जैसे प्रमुख व्यक्तियों के करीबी थे। सुभाषचंद्र जोशी 80 वर्ष के थे।

उनके पुत्र दीपांशु जोशी ने यह जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story