19 अप्रैल को होगी पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक कृषि अभियंता परीक्षा, 16 को जारी होंगे एडमिट कार्ड

WhatsApp Channel Join Now
19 अप्रैल को होगी पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक कृषि अभियंता परीक्षा, 16 को जारी होंगे एडमिट कार्ड


अजमेर, 10 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को जयपुर में किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में होगी—प्रातः 10 से 12:30 बजे तक तथा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक।

आयोग सचिव के अनुसार प्रवेश-पत्र 16 अप्रैल को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक व जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। पहचान के लिए मूल आधार कार्ड या अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र अनिवार्य होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story