कोटा मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली का होगा आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
कोटा मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली का होगा आयोजन


जयपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ संपर्क को सुदृढ़ करने तथा उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के उद्देश्य से गांडीव डिवीजन द्वारा 29 नवंबर 2026 को कोटा मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार भाग लेंगें।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार इस अवसर पर लेफ्टिनिंट जनरल वीएस देशपांडे, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चेतक कोर, वरिष्ट सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों की निःस्वार्थ सेवा एवं सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों के सम्मान में विभिन्न गतविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, यह रैली उनकी कल्याण संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एक मंच प्रधान करेगा।

राजस्थान अपनी समृद्ध सैन्य परंपरों एवं शॉर्य की विरासतों के लिए जाना जाता है तथा सशस्त्र बलों में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। राज्य में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक निवास करते हैं। इस रैली में लगभग 1,000 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद, मार्गदर्शन एवं कल्याणकारी सहायता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न रिकॉर्ड कार्यालयों, पुलिस, नागरिक प्रशासन एवं बैंकों के प्रतिनिधि शिकायतों के निवारण तथा दस्तावेज से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुडी अन्य एजेंसियो के प्रतिनिधि भी मोके पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, मिलिट्री हॉस्पिटल एवं डेंटल सेंटर, कोटा के तत्वावधान में एक व्यापक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा , जिसमें प्रतिभागियों को चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह रैली पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण एवं सुख-समृद्धि के प्रति गांडीव डिवीजन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा भारतीय सेना एवं पूर्व सैनिक समुदाय कै बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story