विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा


जोधपुर, 24 नवम्बर (हि.स.)। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से वीबी-जीरामजी योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान वीसी में उपस्थित समस्त जोधपुर एवं फलोदी जिले के विकास अधिकारियों एवं तकनीकी सहायक अभियंताओं को वीबी-जीरामजी योजनान्तर्गत अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन कर उनको रोजगार उपलब्ध करवाने एवं कार्यों में शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करने के सख्त दिशा निर्देश प्रदान किये।

उन्होने सभी विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतवार श्रमिक नियोजन करने की स्थिति में सुधार करने, उपलब्ध कार्यों की स्थिति में प्रगति लाने एवं श्रमिक नियोजन में बढोतरी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। पंचायत समिति जोधपुर एवं फलोदी जिले के वर्ष-2025-26 एवं 2026-27 के कार्यों की ग्राम पंचायत वार समीक्षा के दौरान कुल 616 ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के अनुसार 57,754 श्रमिक नियोजित पाये हैं, जिसको लेकर आगामी बैठक से पूर्व प्रगति में ओर अधिक लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।

श्रमिक नियोजन को लेकर जिले की 9 पंचायत समितियों में पंचायत समिति, मण्डोर में 3658 श्रमिक, पंचायत समिति पीपाड शहर में 4898 श्रमिक, पंचायत समिति लूणी में 4163 श्रमिक, पंचायत समिति भोपालगढ में 3686 श्रमिक, पंचायत समिति बावडी में 3626 श्रमिक पंचायत समिति केरू में 2445 श्रमिक, पंचायत समिति आउ में 2386 श्रमिक, पंचायत समिति सेखाला में 2932 श्रमिक, बापीणी में 2218 श्रमिक नियोजन लक्ष्य अनुसार नियोजित हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति बालेसर, बाप, देचू, बिलाडा, चामू, धवा, घंटियाली, लोहावट, ओसियां, फलोदी, शेरगढ तथा तिंवरी में प्रगतिरत सभी कार्यों पर पर्याप्त श्रमिकों नियोजन लक्ष्य अनुसार नहीं किये जाने कार्य प्रगति में सुधार नहीं होने, 60 प्रतिशत से कम व्यय वाले प्रगतिरत कार्य होने, 100 से कम श्रमिक वाली ग्राम पंचायतें होने, चालू पखवाडे में मस्टर रोल जारी नहीं करने एवं स्वीकृत लेकिन अप्रारंभ कार्य यथा सामुदायिक, टांका निर्माण, प्रधानमंत्री आवास के कार्य समय पर शुरू नहीं करवाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विकास अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश प्रदान किये। वीडियो कान्फ्रेंस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेन्द्र धोलियां, सहायक अभियंता संजय गुप्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story