वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारम्भ

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारम्भ


जयपुर, 02 नवंबर (हि.स.)।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। इस नई रेलसेवा का नियमित संचालन वाराणसी से 02 नवम्बर से तथा साबरमती से 04 नवम्बर से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12206, वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 02 नवम्बर (सोमवार) से वाराणसी से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12205, साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 04 नवम्बर (बुधवार) से साबरमती से 05.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मिर्जापुर, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, नदबई, खेडली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story