वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : साइकिल रैली निकाल जल संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर, 31 मई (हि.स.)। 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा रविवार को जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली सादुल स्पोर्ट्स स्कूल से शुरू होकर डॉ करणी सिंह स्टेडियम पहुंची। इसमें विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी को 'जल बचाओ, भविष्य बचाओ' का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। जनभागीदारी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।
साइकिल रैली को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार हर्ष और साइक्लिंग कोच राधाकिशन छँगाणी ने हरी झंडी दिखाई। साईकिल रैली में कोच श्रवण भाम्भू, सुरेंद्र कूकना, जेठाराम, दयालाराम, बस्तीराम विश्नोई और निशा लिम्बा आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

