चंद्रयान 3 में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय बने प्रोजेक्टर मैनेजर, बढ़ाया शाहपुरा का गौरव

WhatsApp Channel Join Now
चंद्रयान 3 में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय बने प्रोजेक्टर मैनेजर, बढ़ाया शाहपुरा का गौरव


भीलवाड़ा, 14 जुलाई (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चंद्रयान 3 की लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर सफलता पूर्वक लांचिंग में शाहपुरा के इसरो में तैनात वैभव उपाध्याय ने प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज के रूप में सेवाएं देकर शाहपुरा को गौरवान्वित किया है। वैभव के माता पिता शाहपुरा में ही निवास करते है। वैभव उपाध्याय की इस गौरवमयी उपलब्धि का जश्न मनाने व बधाई देने के लिए समाज व शाहपुरा के लोग उसके पैतृक निवास पहुंचे और उसके माता पिता को बधाई दी।

इसरो के इस चंद्रयान मिशन्स में वैभव कुमार उपाध्याय पुत्र सेवानिवृत सत्यस्वरूप उपाध्याय प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज के रूप में शामिल रहे हैं। वैभव उपाध्याय वर्तमान में इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है। वैभव आज इसी चंद्रयान मिशन के लॉन्चिंग अभियान में लान्चिंग स्टेशन हरीकोटा में लांचिंग प्रोग्राम में उपस्थित रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप

Share this story