नगर निगम ने किशनपोल जोन में आयोजित शहरी सेवा शिविर में 153 आवेदनों का किया निस्तारण
जयपुर, 22 जून (हि.स.)। नगर निगम द्वारा सोमवार को किशनपोल जोन में हैरिटेज भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय, बड़ी चौपड़ में शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को सिविल लाइन जोन में सिविल लाइन जोन कार्यालय, मोचियों की छबील, साइस पार्क के पास में शिविर आयोजित किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने 153 आवेदनों का निस्तारण किया। सोमवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में नव दंपती अर्जुन एवं अनैना पुरोहित विदाई के तुरंत बाद विवाह प्रमाण के लिए आवेदन किया। नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया। किशनपोल जोन में शिविर में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 153 आवेदन प्राप्त हुए। निगम ने सभी आवेदनों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी। नगरीय विकास कर के 4 आवेदनों से 15 लाख 19 हजार 645 रुपए नगरीय विकास कर जमा करवाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

