शहरी सेवा शिविर: सिविल लाइंस जोन में 70 परिवारों को मिले पट्टे

WhatsApp Channel Join Now
शहरी सेवा शिविर: सिविल लाइंस जोन में 70 परिवारों को मिले पट्टे


जयपुर, 23 जून (हि.स.)। राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर के तहत मंगलवार को नगर निगम सिविल लाइंस जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के 70 परिवारों को पट्टे वितरित किए गए। विधायक गोपाल शर्मा और जोन उपायुक्त सुनील बैरवा ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे तथा विभिन्न जन सेवाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की जानकारी ली।

शिविर में पट्टा वितरण के साथ ही नामांतरण, सब-डिवीजन, रिकॉर्ड संशोधन तथा अन्य नगरीय सेवाओं से संबंधित सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मौके पर ही समाधान मिलने से लाभार्थियों और क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल रहा। इस अवसर पर लाभार्थियों से संवाद में विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन सुविधाओं के सरलीकरण और नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है तथा वर्षों से लंबित मामलों का समाधान हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story