नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन का दौर जारी, डूंगरपुर नगर परिषद में 25 तो सागवाड़ा नगरपालिका में 23 पर्चे दाखिल

WhatsApp Channel Join Now
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन का दौर जारी, डूंगरपुर नगर परिषद में 25 तो सागवाड़ा नगरपालिका में 23 पर्चे दाखिल


नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन का दौर जारी, डूंगरपुर नगर परिषद में 25 तो सागवाड़ा नगरपालिका में 23 पर्चे दाखिल


नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन का दौर जारी, डूंगरपुर नगर परिषद में 25 तो सागवाड़ा नगरपालिका में 23 पर्चे दाखिल


डूंगरपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम के तहत डूंगरपुर जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। वार्ड सदस्य पदों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार तक नगर परिषद डूंगरपुर में कुल 25 तथा नगरपालिका सागवाड़ा में 23 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। दोनों ही निकाय में ख़ास बात ये रही कि दोनों निकाय में किसी भी दल ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।

नामांकन प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त 2026 पर्चा दाखिल करने का अंतिम अवसर होगा। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर ने बताया कि 27 से 29 अगस्त तक नगर परिषद डूंगरपुर के लिए कुल 25 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें 19 भाजपा ओर 6 नामांकन कांग्रेस से भरे गए हैं। गुरुवार को सबसे पहले वार्ड 32 से अनिल पटेल (भाजपा) ने नामांकन भरा था। वहीं, शनिवार को वार्ड 1 से भोपाल सिंह (भाजपा), प्रतीक असावत (भाजपा), वार्ड 2 से मुकेश श्रीमाल (भाजपा), वार्ड 7 से मानशंकर यादव (कांग्रेस), जगदीश खटीक (भाजपा), वार्ड 13 से धर्मेंद्र कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड 14 से हर्षा सोनी (भाजपा), वार्ड 15 से नीता सोमपुरा (भाजपा), मेनका सोमपुरा (भाजपा), वार्ड 16 से भानु कुमार (भाजपा), वार्ड 17 से सागर कलाल (भाजपा), वार्ड 20 से शैलेश मेहता (भाजपा), वार्ड 24 से खुशीलाल भावसार (भाजपा), वार्ड 25 से पीना कटारा (कांग्रेस), वार्ड 30 से वनिता गांधी (भाजपा), सुमित्रा जैन (भाजपा), वार्ड 34 से प्रवीण श्रीमाल (भाजपा), रतनलाल पाटीदार (कांग्रेस), वार्ड 36 से माणक देवी कलाल (कांग्रेस), वार्ड 37 से गोपाल कृष्ण पंड्या (कांग्रेस), वार्ड 38 से जितेंद्र सिंह (भाजपा), हेमेंद्र सिंह (कांग्रेस), वार्ड 40 से बिना लबाना (भाजपा), रेखा देवी कलाल (भाजपा) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

- सागवाड़ा नगरपालिका में रिटर्निंग अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण ने बताया कि सागवाड़ा नगरपालिका क्षेत्र में शनिवार तक कुल 23 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें भारत आदिवासी पार्टी से 14 नामांकन दाखिल हुए। इसके अलावा भाजपा की ओर से 5 और 4 नामांकन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरे है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भी नामांकन पेश नहीं किया गया है। सागवाड़ा के वार्ड 1 से 3 नामांकन, वार्ड 2 से 1 नामांकन, वार्ड 3 से 2 नामांकन, वार्ड 4 से 1 नामांकन, वार्ड 5 से 2 नामांकन, वार्ड 7 से 1 नामांकन, वार्ड 8 से 3 नामांकन, वार्ड 13 से 1 नामांकन, वार्ड 16 से 1 नामांकन, वार्ड 20 से 1 नामांकन, वार्ड 29 से 1 नामांकन, वार्ड 30 से 1 नामांकन, वार्ड 31 से 2 नामांकन, वार्ड 34 से 1 नामांकन, वार्ड 35 से 2 नामांकन दाखिल हुए।

नामांकन प्रक्रिया को सुगम और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने बताया कि रविवार को उपखंड कार्यालय डूंगरपुर में नामांकन पत्रों से संबंधित सहायता एवं जानकारी के लिए विशेष हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अंतिम दिन की भीड़ से बचने और अपने दस्तावेजों की जांच कराने के लिए इस हेल्प डेस्क की सुविधा ले सकते हैं। प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए समय पर अपने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story