पूर्व विधायक चेयरमैन गुप्ता काे दी केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधायक चेयरमैन गुप्ता काे दी केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धांजलि


बीकानेर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बीकानेर सांसद और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज संसदीय क्षेत्र के कोलायत विधानसभा से पूर्व विधायक, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन, बीकानेर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं बार के सभापति वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. दास जी गुप्ता के देवलोकगमन पर उनके सादुल कॉलोनी स्थित निवास पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अर्जुनराम मेघवाल ने गुप्ता को बीकानेर के जन संघर्षो का स्तम्भ बताते हुए बीकानेर में जनसुविधाओं के सतत् विकास में योगदान को याद किया। चर्चा के दौरान गुप्ता के भतीजे रिटायर्ड मेजर संजय गुप्त, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल सहू, डॉ. अशोक भाटी, शिवलाल तेजी ने गुप्ता की समृद्ध स्मृति को चिरस्थाई बनाने रखने हेतु कार्ययोजना रखी ।

अर्जुन राम मेघवाल के साथ खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, वरिष्ठ भा ज पा. वरिष्ठ भा ज पा. नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सम्पात पारीक, सवाई सिंह तंवर, महेश मुंड, मण्डल अध्यक्ष नृर्सिंग सेवग, प्रकाश मेघवाल, एडवोकेट संदीप स्वामी, प्रेम रतन लुहार, अशोक बोबरवाल, राजेंद्र कुमार नायक, नेंमगर गोस्वामी लाल कृष्ण पन्नू ने गुप्ता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story