बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवानों के साथ मनाई दीपावली


बीकानेर, 07 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को नाल एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सीमाओं की सुरक्षा के संकल्प के साथ आए जवानों के बीच दीपावली मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।

मेघवाल ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के बल पर ही करोड़ों देशवासी अपने घरों में सुकून और उल्लास के साथ दीपावली मना पा रहे हैं। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का त्याग और समर्पण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान उन्होंने वर्ष 1941 में नाल एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात रहे प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह के पिता सरदार अमर सिंह धीमान के व्यक्तित्व एवं योगदान पर भी चर्चा की। साथ ही नाल एयर फोर्स स्टेशन पर उनकी स्मृति में ऑडिटोरियम बनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर एयर कमोडोर अमित बुधवार सहित एयर फोर्स के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story