शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

WhatsApp Channel Join Now
शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान


जोधपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम चुनाव में रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह करीब 9.20 बजे धर्मपत्नी श्रीमती नोनद कंवर एवं बेटी सुहासिनी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नोनद कंवर एवं बेटी सुहासिनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद शेखावत ने कहा कि पूर्व में देश और प्रदेश की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था, आज अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बेहतर भविष्य और सुशासन के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने जोधपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story