मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की शिष्टाचार भेंट


जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्र से मिल रहे वित्तीय सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न वित्तीय एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

उन्होंने राज्य के विकास में केंद्र से मिल रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जा सकता है। इस अवसर पर राज्य और केंद्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story