यूएनओ का ध्वज फहरा दिया शांति और एकता का दिया संदेश
बीकानेर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र दिवस (यूएनओ दिवस) के अवसर पर शनिवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि (एसकेआरएयू) में विश्व शांति, भाईचारे और सहयोग का संदेश देने के लिए यूएनओ का ध्वज फहराया गया।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य सभी देशों के बीच शांति, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। विश्व में शांति बनाए रखने, मानवाधिकारों की रक्षा करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्य करता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों से समाज में शांति, एकता तथा मानवता के मूल्यों को मजबूत करने में सहयोग की अपील की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

