उम्मेद अस्पताल : लेबर रूम ओटी में होली खेलने की तस्वीरें वायरल!

WhatsApp Channel Join Now
उम्मेद अस्पताल : लेबर रूम ओटी में होली खेलने की तस्वीरें वायरल!


अधीक्षक ने कहा- मामले की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

जोधपुर, 06 मार्च (हि.स.)। शहर के उम्मेद अस्पताल के लेबर रूम ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में होली खेलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। वायरल तस्वीरों में अस्पताल के करीब बीस से अधिक स्टाफ और स्टूडेंट्स रंग-गुलाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में यह भी देखा जा सकता है कि ओटी परिसर में रंग और गुलाल बिखरा हुआ है। अस्पताल के संवेदनशील और संक्रमण मुक्त रहने वाले स्थान पर इस तरह रंग-गुलाल के साथ होली खेलना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की फिलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि वायरल तस्वीरों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story