जन्म-मृत्यु में शत प्रतिशत पंजीयन पर उम्मेद अस्पताल सम्मानित
जोधपुर, 30 जून (हि.स.)। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जोधपुर द्वारा 20वें जिला सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में उम्मेद अस्पताल को लगातार दूसरी बार जिला स्तर पर जन्म एवं मृत्यु में शत प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य हासिल करने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया।
अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, उप रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु डॉ. हितेष भंसाली ने मेडिकल रिकार्ड रूम के समस्त कर्मचारियों को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी। मेडिकल रिकार्ड रूम की कर्मचारी सीनियर नर्सिग ऑफिसर भंवरी चौधरी को किसान कॉम्पलेक्स कृषि मण्डी जोधपुर में एक शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व में भी वर्ष 2025 में जिला सांख्यिकी दिवस पर सीनियर नर्सिग ऑफिसर पिंकी पंवार एवं को सम्मानित किया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

