उदयपुर में सेना भर्ती रैली का समापन

WhatsApp Channel Join Now
उदयपुर में सेना भर्ती रैली का समापन


जयपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा 19 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली का आयोजन महाराणा प्रताप खेल गांव स्टेडियम, उदयपुर में 25 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक किया गया। इन जिलों के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राजस्थान के युवाओं की विशिष्ट देशभक्ति की भावना और जोश को प्रदर्शित किया, जिसके परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग नहीं करते है। मुख्यालय भर्ती ज़ोन, जयपुर ने भरोसा जताया है कि इससे आने वाले वर्षों में भारतीय सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें सफलता मिलेगी। दलालों और बेईमान तत्वों द्वारा उम्मीदवारों को गुमराह होने से बचाने के लिए सख्त दलाली विरोधी उपाय किए गए थे। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार जोधपुर में 01 सितम्बर 2026 से शुरू होने वाली अगली भर्ती रैली को भी इसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने बताया की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा (सीईई) शुरू होने से भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी हो गई है, इसलिए भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बिचौलियों के जाल में नहीं फँसना चाहिए। उन्हें अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और सफलता के लिए उत्साह और जूनून के साथ रैलियों में भाग लेना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story