उदयपुर जिला परिषद में दोनों दलों ने भरा उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
उदयपुर जिला परिषद में दोनों दलों ने भरा उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन


उदयपुर जिला परिषद में दोनों दलों ने भरा उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन


उदयपुर, 26 नवंबर (हि.स.)।

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सुबह 10 बजे चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य उदयलाल डामोर ने उप जिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह 11:30 बजे हुई संवीक्षा के बाद डामोर का नामांकन वैध पाया गया और उसे स्वीकृत कर लिया गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने सुबह 10:35 बजे अपना नामांकन पत्र जमा करवाया। उनके नामांकन में पूर्व प्रधान मुरारीलाल प्रस्तावक बने। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मतदान कर नए उप जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story