यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे का निर्णय

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से 21.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09618, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय से 13.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह रहेगा रेलसेवा में डिब्बों का संयोजन

इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा एवं 01 पावरकार डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story