विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेला कल

WhatsApp Channel Join Now
विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेला कल


40 स्टार्टअप स्टॉल पर दिखेगें नए उत्पाद और नवाचार

जोधपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर द्वारा विजकिड कार्निवल 2026-उड़ान युवा उद्यम मेले का आयोजन 25 अक्टूबर को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक लघु उद्योग भारती भवन सभागार रीको रेस्ट हाउस के पास किया जाएगा।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि मेले का उद्घाटन दोपहर दो बजे जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन व महापौर प्रसन्नचंद मेहता के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा करेगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर प्रान्त प्रभारी महावीर चौपडा, प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर व हरीश लोहिया उपस्थित रहेंगे। मेले मे 40 स्टार्टअप स्टॉल के माध्यम से नये उत्पादों, रचनात्मक विचारों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जायेगा। युवा उद्यमियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं आधुनिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मेले मे स्टार्टअप संचालकों, उद्यमियों एवं नवाचार से जुड़े प्रतिभागियों को अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story