अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 17 को

WhatsApp Channel Join Now
अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 17 को


जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिला स्तर पर अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की कंप्यूटर पर टंकण गति परीक्षा 17 अक्टूबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नियंत्रक परीक्षा एवं अपर जिला कलेक्टर द्वितीय, जोधपुर ने बताया कि परीक्षार्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर अपना मूल प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा नीला बॉल पेन साथ लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक लाया जा सकता है। इनके अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री परीक्षा केन्द्र पर साथ नहीं लाएं। किसी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग करने अथवा अनियमित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा पारित नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story