मंडोर एक्सप्रेस में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच

WhatsApp Channel Join Now
मंडोर एक्सप्रेस में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच


मंडोर एक्सप्रेस में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच

जोधपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और प्रतीक्षा सूची कम करने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त वातानुकूलित कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 22491 जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस में जोधपुर से 30 अक्टूबर तथा वापसी में ट्रेन संख्या 22492 दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में दिल्ली से 31 अक्टूबर को एक सेकंड एसी और एक थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था से दोनों दिशाओं में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story