दो दिन का रंगोत्सव : रात को समय को लेकर होलिका दहन पर रहा संशय, सुबह रंगोत्सव पर भी मतभेद

WhatsApp Channel Join Now
दो दिन का रंगोत्सव : रात को समय को लेकर होलिका दहन पर रहा संशय, सुबह रंगोत्सव पर भी मतभेद


जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। हिन्दू पंचाग और देश भर के विभिन्न ज्योतिषियों की गणनाओं के बीच रंगों का त्योहार होली इस बार दो दिन तक मनाया जाएगा। रात को होलिका दहन को लेकर लोगों में समय को लेकर संशय बना रहा तो मंगलवार की सुबह होली खेलने को लेकर भी लोग उहापोह की स्थिति में रहे। हालांकि रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। कहीं कहीं पर रात साढ़े आठ बजे लोगों ने होली दहन संपन्न करवा दिया तो कहीं कहीं पर अद्र्धरात्रि डेढ़ बजे बाद होलिका दहन किया गया ।

मंगलवार की सुबह बच्चों और बड़ों ने होली पर जमकर रंगों गुलाल उड़ाया तो कई लोग बुधवार को रंगोत्सव मनाएंगे। जोधपुर के कई व्यापारियों द्वारा निर्णय लेकर बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कई जगहों पर बाजार बंद रखें जाएंगे।

मंगलवार को शहर में होली का उत्सव छाया रहा। सुबह से ही बच्चों और बड़ों ने होली खेली। सुबह से ही लोग सडक़ों पर रंग गुलाल लेकर उतर आए और एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई देते हुए उन्हें रंग गुलाल लगाया। दोपहर बाद रामा श्यामा की परंपरा का निभाया गया। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह छाया रहा। दोपहर तक शहर की सडक़ों पर रंग गुलाल उड़ते देखे गए।

चंद्र ग्रहण और सूतक के चलते लोगों में बनी रंगोत्सव को लेकर संशय की स्थिति :

इस बार होली पर चंद्र ग्रहण के चलते रंगोत्सव को लेकर लोगों में संशयात्मक स्थिति बनी रही। आज रात को चंद्र ग्रहण है और सूतक काल के चलते क ई लोग रंगोत्सव से वंचित रहे। अब बुधवार को भी रंगोत्सव मनाया जाएगा। सूतक काल के चलते कई लोगों ने रंगों का आनंद लेना मुनासिब नहीं समझा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story