मंडोर सुपरफास्ट में लगेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच

WhatsApp Channel Join Now
मंडोर सुपरफास्ट में लगेंगे दो अतिरिक्त एसी कोच


जोधपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी तथा एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अस्थाई रूप से बढ़ाए जाएंगे। यह व्यवस्था जोधपुर से 1 अगस्त से 15 अगस्त तथा दिल्ली से 2 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन सहित त्योहारी अवधि में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके और आवागमन सुगम हो।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story