ट्रक में लगी भीषण आग, जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक में लगी भीषण आग, जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया


जोधपुर, 05 नवम्बर (हि.स.)। जिले के जोलियाली गांव में बुधवार देर रात चारे से भरे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में आग की लपटें उठने लगी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने टैंकरों से पानी डालकर और जेसीबी की सहायता से आग पर काबू पाया। हालांकि, आग में ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12.30 बजे गांव में ज्वार के चारे से भरा 12 चक्का ट्रक खड़ा था, जिसमें अचानक से आग लग गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा होने लगी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टैंकर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद जेसीबी मंगवाई गई। जिससे ट्रक को पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया गया। इस काम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे। हालांकि, आग से ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story