ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने दी श्रद्धांजलि


बीकानेर, 29 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर के सम्मानित सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की ओर से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल व निजी सचिव रवि अग्रवाल ने पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मेघवाल ने संवेदनाएं परिजनों तक पहुंचाते हुए कहा कि ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा। भारतीय सेना में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बीकानेर ने एक गौरवशाली व्यक्तित्व को खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका निधन समाज एवं सैन्य परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story