परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को
Nov 13, 2026, 17:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 13 नवम्बर (हि.स.)। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की स्मृति में 18 नवम्बर को पावटा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से 10.45 बजे तक होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जमदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में सेना एवं सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गौरव सेनानी तथा शहीद के परिजन पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर मेजर शैतान सिंह के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

