लघु उद्योग भारती द्वारा लक्ष्य सघन वन – 1000 पौधे अभियान के तहत पौधों का वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
लघु उद्योग भारती द्वारा लक्ष्य सघन वन – 1000 पौधे अभियान के तहत पौधों का वृक्षारोपण


बीकानेर, 31 जुलाई (हि.स.)। लघु उद्योग भारतीबीकानेर इकाईद्वारासंचालित लक्ष्य सघन वन – 1000 पौधे अभियान के अंतर्गत आज लघु उद्योग भारती वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईजीएनपी राजकीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य गणेश अग्रवाल एवं अध्यापक मोहित मीणा अपने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित हुए तथा सभी ने मिलकर 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बालकृष्ण परिहार, मनोज तलवाड़िया, विनोद धानुका, महिला आईटीआई से आकाश राजवंशी, राकेश शर्मा तथा बीकाणा आईटीआई से आमिर हुसैन उस्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story