आयुर्वेद विवि में करंज के 51 पौधों का किया रोपण

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विवि में करंज के 51 पौधों का किया रोपण


जोधपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर द्रव्यगुण विभाग द्वारा बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर के चारों ओर करंज के 51 पौधों का रोपण किया गया।

कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने अपने करकमलों से पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का निर्माण वर्तमान समय की आवश्यकता है। औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण न केवल जैव विविधता के संरक्षण में सहायक है, बल्कि भावी पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह, पूर्व कुलसचिव तथा खेल एवं छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गुप्ता, बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजाराम अग्रवाल, डॉ राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा, उप कुलसचिव डॉ मनोज कुमार अदलखा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पूर्वीया, डॉ विजयपाल त्यागी, डॉ नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित विभाग के संकाय सदस्य एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं, बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र छात्राये एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story