बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां
जोधपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।
रजिस्ट्रार प्रशासन चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के तहत राजपाल सिंह को डूंगरगढ़ (बीकानेर) और बृजेश कुमार को रेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल, जयपुर महानगर प्रथम में नियुक्त किया गया है। रविबाला सिंह को बीकानेर में एडीजे संख्या-4 और विवेक शर्मा को भरतपुर में महिला अत्याचार मामलों की अदालत में भेजा गया है। कृष्णकांत को सांगानेर में एडीजे संख्या-10 और गुंजन गोयल को जयपुर में नकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। अंजुम खान और चेतन कुमार गोयल को जयपुर में एडीजे संख्या-7 और 8 में नियुक्त किया गया है। अंकित दवे को धरियावद, सुनीता जिंदोलिया और प्रतिभा सिंह राठौर को जोधपुर महानगर में नई नियुक्ति मिली है। वंदना शर्मा को भवानीमंडी, पिंकी मीना और त्रिलोचना राठौर को जयपुर तथा अनीता रजवानिया को जोधपुर में एनआई एक्ट मामलों की अदालत में नियुक्त किया गया है।
उपेन्द्र शर्मा को बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। दूसरे आदेश के तहत विरेन्द्र कुमार मीना को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में विशेष अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। यशवंत भारद्वाज को सीकर में एडीजे संख्या-4, मनीष कुमार सिन्हा को वैर (भरतपुर) और योगेश कुमार को शेरगढ़ (जोधपुर जिला) में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

