राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले


राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले


जयपुर, 07 मई (हि.स.)। गृह विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) स्तर के 84 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, एसीबी, सीआईडी-सीबी, ट्रैफिक, महिला अपराध अनुसंधान सेल और रिजर्व इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक निशांत भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय जयपुर से पाली, दीपक कुमार को अजमेर ग्रामीण से अलवर शहर, डॉ. लालचंद कायल को जयपुर से अजमेर ग्रामीण और शंकर लाल मीणा को भरतपुर से दौसा भेजा गया है। अतुल साहू को भिवाड़ी से पुलिस मुख्यालय जयपुर तथा श्रीमन लाल मीणा को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से भिवाड़ी लगाया गया है।

संदीप सारस्वत को एसीबी जयपुर से जयपुर ग्रामीण हाईवे ट्रैफिक, नरेंद्र चौधरी को जोधपुर कमिश्नरेट से कोटा अभय कमांड सेंटर और राजेश चौधरी को बारां से 9वीं बटालियन आरएसी टोंक भेजा गया है। कमल कुमार जांगिड़ को धौलपुर से बारां तथा श्रवण कुमार झोरड़ को आरएसी बीकानेर से धौलपुर लगाया गया है।

मुकेश सांखला को डूंगरपुर से कोटा शहर त्वरित अनुसंधान सेल तथा खींव सिंह को एसीबी से डूंगरपुर भेजा गया है। सुनील कुमार पंवार को जोधपुर कमिश्नरेट से पाली महिला अपराध अनुसंधान सेल, गुमना राम को करौली से जोधपुर कमिश्नरेट और महेश चंद मीणा को आरएसी टोंक से करौली लगाया गया है।

नेमीचंद खारिया को डीडवाना-कुचामन से जयपुर पुलिस मुख्यालय, भूपेंद्र शर्मा को ब्यावर से डीडवाना-कुचामन तथा डॉ. अनुकृति उज्जैनिया को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से ब्यावर भेजा गया है। राजेंद्र कुमार गुप्ता को सीआईडी-सीबी जयपुर से कारागार विभाग तथा दिलीप कुमार सैनी को कोटा शहर से सीआईडी-सीबी जयपुर लगाया गया है।

सरकार ने महिला अपराध अनुसंधान सेल, सीआईडी-एसएसबी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, ट्रैफिक और कमिश्नरेट इकाइयों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। कई नवपदोन्नत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें राहुल यादव को जीआरपी बीकानेर से पुलिस मुख्यालय एससीआरबी, मुकेश यादव को एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कैलाश चंद को एमबीसी उदयपुर से डिप्टी कमांडेंट तथा मनाराम गर्ग को कारागार विभाग में लगाया गया है।

इसी तरह सुनील प्रसाद शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला जयपुर से सीआईडी-एसएसबी मुख्यालय जयपुर, मदन सिंह चौहान को पाली शहर से एसओजी जयपुर, मनोज कुमार गुप्ता को डीग से एटीएस जयपुर और आलोक कुमार को झोटवाड़ा से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर भेजा गया है।

आदेश में कुछ पूर्व तबादला आदेशों में संशोधन और निरस्तीकरण भी किया गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story