भारी बारिश व जलभराव के कारण बांद्रा सहित तीन प्रमुख ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026, 18:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से रेल यातायात अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार आज चलने वाली 22931 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस और 20484 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पूरी तरह रद्द किया गया है। वहीं 25 जुलाई को चलने वाली 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

