सीएससी जन सेवाओं को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
सीएससी जन सेवाओं को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। जिले के जिला पंचायत सभागार भवन में राज्य प्रभारी आशीष पंवार एवं स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर केशव शर्मा के निर्देशानुसार सीएससी जन सेवाओं की एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस वीएलई जागरूकता कार्यशाला में फलोदी जिले के करीब 55 सीएससी वीएलई ने भाग लिया। जिला प्रबंधक मानसिंह देवड़ा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान सीएससी बैंक बीसी, स्वयं सहायता समूह की डीजीपे सखी, पैक्स व्यवस्थापक एवं सीएससी वीएलई को अन्य संचालको द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो से अवगत करा कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की विशेष रूपरेखा तय की गई। कार्यशाला के दौरान सीएससी द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओँ जैसे बैंकिंग सेवाएं, कृषि सेवाएं, बीमा सेवाएं, जी2सी सेवाएं, ग्रामीण ई-स्टोर, डीजीपे, पेंशन, शिक्षा, लोन, फार्मर रजिस्ट्री इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिससे वीएलई अपने कार्यक्षेत्र में अधिक प्रभावी बन सके तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अपनी आय को भी बढ़ा सकें। कार्यशाला में उपस्थित सभी वीएलई साथियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर सेवाओँ में सुधार एवं विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर आवास फायनेंस से अभिषेक आचार्य, पैक्स कोडिनेटर रवि प्रजापत ने अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story