पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 31 अगस्त से

WhatsApp Channel Join Now
पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 31 अगस्त से


जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) (नगर पालिका) जोधपुर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जिला स्तर पर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 का प्रथम प्रशिक्षण ( फूल डे) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा में निर्धारित किया है।

आदेश के तहत पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 300 तक का प्रशिक्षण 31 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा जोधपुर में आयोजित होगा जिसमें 300 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार क्रमांक 301 से 600 तक का 1 सितंबर को सुबह 10 बजे, क्रमांक 601 से 900 तक के लिए 2 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा। जबकि क्रमांक 901 से 1150 तक के लिए 3 सितंबर सुबह 10 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 250 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।

आदेश के तहत मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी क्रमांक 1 से 300 तक का प्रशिक्षण 31 अगस्त को सुबह 10 बजे, क्रमांक 301 से 600 तक के लिए 1 सितंबर को सुबह 10 बजे, 601 से 900 तक के लिए 2 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 300 -300 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। जबकि क्रमांक 901 से 1150 तक के लिए 3 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा जिसमें 250 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story