खेतड़ीनगर में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर ने आत्महत्या की

WhatsApp Channel Join Now
खेतड़ीनगर में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर ने आत्महत्या की


झुंझुनू, 19 अक्टूबर (हि.स.)।झुंझुनू जिले में खेतड़ीनगर स्थित खेतड़ी कापर काम्पलेक्स केसीसी प्रोजेक्ट में एक ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। युवक हॉस्टल में अपने क्वार्टर में पंखे से लटका मिला। मां का फोन नहीं उठाने पर उन्होंने पड़ोसी रूममेट को कॉल किया और क्वार्टर पर इंजीनियर को देखने भेजा। घटना जीटी हॉस्टर में सोमवार सवेरे करीब 7 बजे की है। युवक की पहचान आशीष यादव (28) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी कौसली हरियाणा के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आशीष यादव केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनट्रेटर प्लांट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आशीष खेतड़ी के केसीसी के आवासीय परिसर स्थित जीटी हॉस्टल में क्वार्टर नंबर 8 में रहता था। सोमवार सवेरे करीब 7 बजे आशीष की माता ने हॉस्टल में रहने वाले उसके पड़ोसी रूममेट आयुष को फोन किया और बेटे से फोन नहीं उठाने पर बात करवाने के लिए कहा। इसके बाद आयुष जब आशीष के कमरे पर पहुंचा। कमरे का गेट अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर आयुष ने अन्य साथियों को बुलाया तथा दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर आशीष पंखे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एवं जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आशीष के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

आशीष अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता अध्यापक के पद पर कार्यरत है। आशीष यादव ने 4 अगस्त 2026 को केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनट्रेटर प्लांट में ट्रेनी मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर जॉइन किया था। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आशीष यादव ने ये कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story