दोहरीकरण कार्य के कारण कई रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
दोहरीकरण कार्य के कारण कई रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव


जयपुर, 14 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार-सोनैली तथा कटिहार-कुरेठा रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निम्न रेल सेवाओं के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है—

गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस- 15 एवं 16 जून को अजमेर से प्रस्थान करने पर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कटिहार-पूर्णिया-अररिया कोर्ट-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रोड-किशनगंज मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन लाभा, आजमनगर रोड, बारसोई और डालखोला स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। वहीं पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस- 16 से 19 जून तक डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने पर मुकुरिया-सोनैली-कटिहार मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन आजरा और लाभा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस- 16 एवं 19 जून को किशनगंज से प्रस्थान करने पर मुकुरिया-सोनैली-कटिहार मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन आजरा और लाभा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story