रायसर में पर्यटन विकास कार्यों का सीईओ ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
रायसर में पर्यटन विकास कार्यों का सीईओ ने किया निरीक्षण


बीकानेर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने रविवार को ग्राम रायसर का दौरा कर प्रस्तावित पर्यटन विकास कार्यों का मौका निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) के अनुसार चिन्हित स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने सनसेट व्यू प्वाइंट, मॉडल तालाब, सड़क निर्माण, सोलर लाइट, हाई मास्क लाइट, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, वाटर स्टेशन तथा बस स्टॉप सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि ग्राम रायसर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

इस दौरान पंचायत समिति बीकानेर के विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम, सहायक अभियंता मुकेश आहुजा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामनिवास बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story