टूरिज्म प्रीमियर लीग 25 से, जर्सी व फ्लैग का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
टूरिज्म प्रीमियर लीग 25 से, जर्सी व फ्लैग का विमोचन


जोधपुर, 22 मई (हि.स.)। शहर के पर्यटन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह टूरिज्म प्रीमियर लीग इस बार 25 मई से महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स पोलो मैदान में आयोजित होगी।

आयोजन कमेटी के नरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि पर्यटन से जुड़ी प्रमुख होटल्स, रिसोर्ट्स, रेस्टोरेंट, मेहरानगढ़ स्टाफ, ट्रेवल एजेंट, टूर गाइड, टूरिस्ट ड्राइवर्स, आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार व शॉप कीपर्स की टीमें हिस्सा लेगी। बीस दिन चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में हर दिन सुबह दो मैच खेले जाएंगे। पहले दिन पहला मुकाबला होटल वेलकम बनाम रेडिसन व दूसरा मैच होटल वेगा बाय ओजोन बनाम नोवोटेल के बीच खेला जाएगा।

कमेटी के वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर लीग में खिलाडिय़ों के पहनी जाने वाली विशेष लोगो निर्मित जर्सी व फ्लैग का विमोचन किया गया। कमेटी के अजय सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर के सभी पर्यटन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी स्नेह सामंजस्य बनाए रखना है । साथ ही शहर के पर्यटन को किस प्रकार बेहतर किया जा सकता है। उसी को लेकर चर्चा विचारों का संगम बनाना है। तैयारियों को लेकर कमेटी के दलपत सिंह, ऋषिराज सिंह जोधा, प्रेमसिंह तंवर, अमित पाराशर, रितेश गेमावत सहित कार्यों में सहयोग कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story