जैसलमेर में तिरंगा रैली का शानदार आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जैसलमेर में तिरंगा रैली का शानदार आयोजन


जैसलमेर में तिरंगा रैली का शानदार आयोजन


जैसलमेर में तिरंगा रैली का शानदार आयोजन


जैसलमेर, 10 अगस्त (हि.स.)।

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार को जैसलमेर जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय तिरंगा रैली का शानदार आयोजन हुआ। गड़ीसर चौराहा से प्रारंभ हुई इस रैली को जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह,नरपत सिंह व आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह सोढा और जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक पशुपालन, खेल अधिकारी , समाजसेवी कवराज सिंह चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। यह रैली गड़ीसर चौराहा से रवाना होकर नगर परिषद, एयरफोर्स चौराहा, नीरज बस स्टैंड चौराहा हनुमान सर्किल होती हुई गांधी दर्शन गांधी जी की मूर्ति तक पहुंची। रैली में अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लिए मनोबल बढ़ाया।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्रशेखर

Share this story