‘हर घर तिरंगा’ अभियान: बीकानेर में निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
बीकानेर, 10 अगस्त (हि.स.)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अंबेडकर सर्किल से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अंबेडकर सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, सर्किट हाउस एवं पब्लिक पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम के संदेशों के साथ आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।
रैली में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडेय, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शहरवासियों ने सहभागिता की। यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार सहित श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह आडसर, किशन चौधरी, सरिता नाहटा, अमित तंवर, रामकुमार व्यास, श्याम चौधरी, मुकेश ओझा, भूपेंद्र शर्मा, विनोद करोल, प्रेम गहलोत, सुनीता हटीला, मांगी लाल बिश्नोई, तारा चंद गहलोत, विशाल गोलछा, अंकित तंवर, शिवलाल तेजी, चंद्रकला भूरा, कामिनी भोजक एवं गिरधारी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रणबांकुरा क्लब ऑफ बुलट्स के राजीव शर्मा, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता दिनेश पांडे, मनीष पूनियां, सहायक अभियंता मुकेश आहुजा, आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी सहित पुलिस की कालिका यूनिट, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला परिषद की टीम ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडेय और सुमन छाजेड़ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

