अलवर जिला प्रमुख चुनाव में जीत के बाद टीकाराम जूली बोले– यह जनता की जीत, सरकार और प्रशासन को मिला जवाब

WhatsApp Channel Join Now
अलवर जिला प्रमुख चुनाव में जीत के बाद टीकाराम जूली बोले– यह जनता की जीत, सरकार और प्रशासन को मिला जवाब


अलवर जिला प्रमुख चुनाव में जीत के बाद टीकाराम जूली बोले– यह जनता की जीत, सरकार और प्रशासन को मिला जवाब


अलवर, 25 नवंबर (हि.स.)। अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने भाजपा प्रत्याशी संतोष मीणा को 31-8 के अंतर से हराकर जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली समर्थकों के साथ जश्न मनाते और डांस करते नजर आए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस जीत को जनता के जनादेश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताया।

कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से भाजपा सरकार और प्रशासन को जवाब दिया है।

जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार के कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता में नाराजगी रही है। जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम उसी जनभावना को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा ने जनादेश को प्रभावित करने के लिए पार्षदों को तोड़ने और अपने पक्ष में करने के प्रयास किए। जूली ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और अलवर के नतीजों ने राजनीतिक दबाव की राजनीति पर जनता की प्रतिक्रिया सामने रख दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता और कांग्रेस के उन तमाम कार्यकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के समर्थन ने यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करना हर सरकार की जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story