रक्षाबंधन पर यात्रियों को सौगात, कोटा मंडल से चलेगी तीन राखी स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन पर यात्रियों को सौगात, कोटा मंडल से चलेगी तीन राखी स्पेशल ट्रेनें


काेटा, 18 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया, सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एवं कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 24 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में 07-07 फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से 08.30 बजे प्रस्थान कर 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09806/09805 सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल में गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया से 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त को 18.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को 09.10 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में गाड़ी संख्या 09803 कोटा से 22, 24 एवं 26 अगस्त को 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23, 25 एवं 27 अगस्त को 09.00 बजे प्रस्थान कर 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story