अलग अलग सडक़ हादसों में तीन की मौत : दो घायल
जोधपुर, 06 अप्रैल हि.स.)। शहर और इसके आस पास हुए सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो घायल हुए है। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि सिंधियों की ढाणी माणकलाव निवासी रामजान खां पुत्र मेहबूब खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 अपे्रल की रात उसका भाई अजीज खां, परिचित इदरिश एवं जमालुद्दीन खां टे्रक्टर ट्रॉली में चारा भरकर माणकलाव की तरफ आ रहे थे। रात दस बजे माणकलाव के पास में ही उनकी टे्रक्टर ट्रॉली को पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन टे्रक्टर ट्रॉली से गिर गए। इसमें उसके भाई अजीज खां की मौत हो गई। इदरिश एवं जमालुद्दीन का उपचार चल रहा है। करवड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूसरी तरफ झंवर पुलिस ने बताया कि चिचड़ली झंवर निवासी पप्पाराम पुत्र चौथाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भाई राजू भील 4 अपे्रल को बाइक लेकर लोरडी देजगरा से निकल रहा था। तब एक निजी बस चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। झंवर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है।
वहीं विवेक विहार पुलिस ने बताया कि केरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुनील पुत्र सुरताराम ओड ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 18 मार्च को भाकरासनी कट के पास में सडक़ हादसे में घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था, अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई की गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया था। विवेक विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

