जोधपुर के तीन खिलाडिय़ों का थ्रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर के तीन खिलाडिय़ों का थ्रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन


जोधपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जोधपुर थ्रोबॉल एसोसिएशन के तीन खिलाडिय़ों का 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन हुआ है। राजस्थान थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी चयन पत्र के अनुसार जोधपुर के वाहिब, फातिमा निशांत और आतिफा बेलिम राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जोधपुर थ्रोबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी। इसका आयोजन बंगाल थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा हैै।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट रज्जाक मोहम्मद, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद जाकिर, जिम्नास्टिक कोच अरुण शर्मा, संदीप कुमार, चेतन, भावेश जैन, अयाज खान, विनोद सियांग, दुर्ग सिंह सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोधपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करने की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story