जेएनवीयू : थिएटर के विद्यार्थियों को बताई तकनीकी शब्दावली

WhatsApp Channel Join Now
जेएनवीयू : थिएटर के विद्यार्थियों को बताई तकनीकी शब्दावली


जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के थिएटर सेल द्वारा विद्यार्थियों के समग्र कलात्मक विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत थिएटर सेल के चतुर्थ बैच के विद्यार्थियों को कैमरा एक्टिंग के व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ स्क्रीन अभिनय से संबंधित विभिन्न तकनीकी शब्दावली एवं बारीकियों से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में भानु पुरोहित द्वारा लिखित लघु फिल्म कॉफी विदआउट शुगर को एक विशेष प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को कैमरे के सामने अभिनय करने का सजीव एवं व्यावसायिक अनुभव प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि थिएटर सेल के चतुर्थ बैच के विद्यार्थी पूर्व में मंचीय अभिनय का सुदृढ़ एवं पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जिससे यह अनुभव उनके लिए अत्यंत समृद्धकारी सिद्ध हुआ।

थिएटर सेल के निदेशक डॉ. हितेन्द्र गोयल ने बताया कि भानु पुरोहित जैसे सृजनशील व्यक्तियों की पहल सदैव विद्यार्थियों को कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रही है। ऐसे सामाजिक सहयोग के प्रयास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हुए उन्हें मंच और स्क्रीन दोनों माध्यमों के लिए सक्षम बनाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story