30 अगस्त को अमर जवान ज्योति से निकलेगी टूर द बीसलपुर-तिरंगा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
30 अगस्त को अमर जवान ज्योति से निकलेगी टूर द बीसलपुर-तिरंगा यात्रा


जयपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। देशभक्ति, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली ‘टूर द बीसलपुर-तिरंगा यात्रा 6.0’ का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। राजस्थान रोड राइडर्स और प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस साइकिल राइड के छठे संस्करण में जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साइकलिस्ट भाग लेंगे।

आयोजक बृजेंद्र सिंह पाड़ला और डॉ. जीएल शर्मा ने बताया कि जयपुर संभागीय आयुक्त वी. श्रवण कुमार 30 अगस्त को सुबह 5 बजे अमर जवान ज्योति से राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान साइकलिस्ट तिरंगे के रंग में नजर आएंगे।

राइड अमर जवान ज्योति से रवाना होकर सांगानेर, रेनवाल, फागी, डिग्गी, मालपुरा और टोडारायसिंह होते हुए बीसलपुर पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार राइड का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और साइकलिंग संस्कृति को बढ़ावा देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story