क्वीन ऑफ सावन कार्यक्रम 23 अगस्त काे, महिलाओं को टैलेंट का मिलेगा मौका
बीकानेर, 19 अगस्त (हि.स.)। सावन माह के पावन पर्व पर महिलाओं के टैलेंट के लिए कविता एंटरटेनमेंट कंपनी एवं मोहिनी इवेंट कंपनी द्वारा 23 अगस्त, रविवार को दोपहर एक बजे से क्वीन ऑफ सावन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक महिला युवती ओल्ड इस गोल्ड तक अपने टैलेंट डांस सिंगिंग, मॉडलिंग, मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
इवेंट डायरेक्टर कविता चाइल् ने बताया आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के लिए प्रोत्साहन हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। उसके अलावा हर वर्ग से विजेता का चयन होगा। आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज हीरो होंडा के राजाराम धारणिया, नरेश अग्रवाल, मोहिनी इवेंट के श्याम मोदी, इवेंट मैनेजमेंट कोमल मोदी सहित नारी शक्ति ने किया। बीकानेर की महिला प्रतिभागी इस आयोजन में जुड़कर अपना आवेदन कर पाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम हिस्सा लेने के लिए 9462686233 संपर्क कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

