भारत विकास परिषद् 'मीरा' शाखा ने ली पर्यावरण संरक्षण शपथ और चलाया हस्ताक्षर अभियान

WhatsApp Channel Join Now
भारत विकास परिषद् 'मीरा' शाखा ने ली पर्यावरण संरक्षण शपथ और चलाया हस्ताक्षर अभियान


बीकानेर, 05 जून (हि.स.)। भारत विकास परिषद् के प्रांतीय पर्यावरण चेतना अभियान के अंतर्गत, 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर भ्रमण पथ पर एक आयोजन किया गया।

परिषद् की 'मीरा' शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल ने बताया परिषद् द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान पूरे भारत मे एक साथ आयोजित किया जा रहा है। मीरा शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण को एक जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन में मीरा शाखा की पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रांतीय नेतृत्व, स्थानीय संस्थाओं और आम जनता की भारी सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रांतीय समन्वयक अधिकारी शशि चुग, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल, मीरा शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल, छवि गुप्ता, अध्यक्ष हेमा सिंह, सुमन यादव, सीमा शर्मा, पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी यशी शर्मा, रेणु जोशी, कविता खत्री सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story